राजनीती

मिथलेश अग्रवाल ने डॉ.सुरभि गंगवार के लिए झोंकी ताकत

  • कहा-डबल इंजन की सरकार हटी तो विकास की पटरी से उतर जाएगा प्रदेश

कायमगंज, यूपी की आवाज।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले की भाजपा और अपना दल संयुक्त प्रत्याशी डॉ.सुरभि गंगवार के पक्ष में कायमगंज विधानसभा संयोजक और राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल ने सघन जनसम्पर्क किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मिथलेश अग्रवाल ने कहा अगर डबल इंजन की सरकार हटी तो उत्तर प्रदेश विकास की पटरी से उतर जाएगा।


मिथलेश अग्रवाल ने गुटैटी दक्षिण, चौरा, बॉसखेड़ा, भगवानपुर, नगला बसोला, मुंशी नगला, कमथरी, न्यामतपुर भुक्सी, गड़ी नगला, सुल्तानगंज खरेटा, भकुसा, मूसेपुर, साहबगंज, अहमदगंज आदि ग्रामों में अपना दल और भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी डॉ. सुरभि के साथ नुक्कड़ सभाएं कीं और घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। एक मन्दिर में डॉ.सुरभि ने ढोलक थाम ली और ऐसी सुर सरिता बहाई लोग मंत्र-मुग्ध हो गए।
भाजपा नेत्री मिथलेश अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को एक खुशहाल प्रदेश बनाया है। आज गुंडे-माफिया जेल में हैं, बाहर निकलने से डरते हैं। श्रीमती अग्रवाल ने लोगों से प्रदेश में दोबारा योगी सरकार बनाने के लिए डॉ.सुरभि को विजयी बनाने की अपील की।


डॉ.सुरभि गंगवार ने नारा दिया…
बीस तारीख छठवा खाना
कप प्लेट का बटन दबाना


उन्होंने कहा भाजपा शासनकाल में हर बेटी सुरक्षित है। मैं देर रात तक आप सबसे वोट मांग पा रही हूँ। गोमाता भी सुरक्षित है। चहुंओर सुरक्षा का वातारण है। सपा सरकार में सिर्फ दंगा होते थे। अगर सपा सरकार अच्छी होती तो कोसाकलां का दंगा नहीं होता, जवाहरबाग कांड नहीं होता। पिछली सरकार से ही सुरक्षा के लिए खतरा था। शाम पांच बजे के बाद व्यापारी अपना प्रतिष्ठान बंद कर देता था। बेटियों स्कूल नहीं जा पाती थी। 2017 बाद के परिवर्तन आया है। विकास की बहार है। उन्होंने कहा मैं आप सबके बीच की हूँ। सदैव आपके सुख-दु:ख में शरीक होती रहूँगी। उन्होंने विनम्रता से कप प्लेट का बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की। शमशाबाद के पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने भी चुनाव प्रचार में ताकत झोंकी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad