देश-दुनियाँ राजनीती

मप्रः भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में आज वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

यूपी की आवाज

भोपाल। भाजपा द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पांच जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। इन यात्राओं में आज (गुरुवार को) पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा आज टीकमगढ़ विधानसभा के ग्राम धजरई से प्रारंभ होकर बलदेवगढ, खरगापुर, पथरगुआंन, चंदेरा, खरौ होते हुए लिधौरा पहुंचेगी। यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश शासन के मंत्रीगण राजेन्द्र शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राहुल लोधी एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक शामिल रहेंगे।

महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद दमोह जिले के हटा विधानसभा के पटेरा से प्रारंभ होकर बांदकपुर, अभाना, बिजौरा, तेजगढ़, जबेरा होते हुए गुबरा पहुंचेगी। यात्रा में प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव व हरदीप सिंह डंग शामिल रहेंगे।

इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा आज इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा के अरबिन्दो सांवेर से प्रारंभ होकर धरमपुरी, सांवेर, क्षिप्रा, देवास, टोंककला, पाडलिया, देवली, गंधर्वपुरी होते हुए सोनकच्छ पर समाप्त होगी। यात्रा में गुजरात सरकार के गृह मंत्री हर्ष सांघवी, पार्टी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट शामिल रहेंगे।

मालवा क्षेत्र की यात्रा नर्मदापुरम जिले के नर्मदापुरम विधानसभा के पांगरकला से प्रारंभ होकर तवापुल, बाबई, सोहागपुर, रानी पिपरिया, पिपरिया होते हुए सांडिया पहुंचेगी। यात्रा में प्रदेश शासन के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,ओमप्रकाश सखलेचा एवं ओपीएस भदौरिया शामिल रहेंगे।

ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा आज रायसेन जिले की सिलवानी विधानसभा के तुलसीपार से प्रारंभ होकर सुल्तानगंज, सुल्तानपुर जोड़, सॉईखेड़ा से उदयपुरा विधानसभा के वटेरा और बरेली होते हुए भोजपुर विधानसभा के बाड़ी पहुंचेगी। यात्रा में प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह शामिल रहेंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad