उत्तर प्रदेश मेरा शहर

पुलिस ने खोज निकाला महिला का खोया हुआ पर्स

  • महिला ने दिल खोलकर दीं पुलिस को दुआएं
यूपी की आवाज़
शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। योगीराज में अगर सबसे ज्यादा अगर बदलाव आया है तो वह पुलिस महकमे में आया है। अपराधियों के लिए पुलिस अब काल बन गई है, वहीं सज्जनों और आम आदमी के प्रति पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिल रहा है। पुलिसकर्मी कभी खोया हुआ मोबाइल वापस करते दिखते हैं तो कभी ठंड में कंबल बांटते या फिर किसी वृद्ध को सड़क पार करते। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के थाना शमसाबाद के जवानों ने भी मानवीय कार्य करके लोगों का दिल जीता है। एक महिला का पर्स वापस किया, जिसकी वो मिलने की उम्मीद खो चुकी थी।
महिला श्रीमती सरोजिनी सक्सेना ने बताया कि उसका पर्स जिसमें एंड्रॉयड फोन, पैसे और आवश्यक कागजात थे, ढाई घाट पुल के पास टेंपो में छूट गए थे। महिला ने बहुत तलाश, लेकिन नहीं मिले। निराश महिला थाना शमसाबाद पहुंची और गुहार लगाई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला की बात को गंभीरतापूर्वक सुना और एक्शन में आए। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद वसीम, पीआरबी कर्मियों द्वारा पर्स को ढूंढने का प्रयास किया। तब तक पर्स तीन लोगों के हाथ में पहुंच गया था और तीनों उस पर्स पर अपना-अपना  हक जताकर एक दूसरे से उलझने लगे। दुखी महिला सरोजनी पुलिस को सूचना देकर घर चली गई थी। काफी प्रयास और जद्दोजहद के बाद महिला का पर्स, मोबाइल और जरूरी कागजात पीआरबी ने बरामद कर लिए। पुलिस ने पर्स मिलने की आशा खो चुकी महिला श्रीमती सरोजिनी सक्सेना को थाना शमशाबाद बुलाया और थानाध्यक्ष के समक्ष समस्त पूरा सामान  सकुशल वापस दिया। पर्स बरामद करने में मुख्य आरक्षी सुनील कुमार और आरक्षी मोहम्मद वसीम ने प्रभावी परिश्रम किया। इस कार्य की पुलिस के अधिकारियो और जनता ने भूरी-भूरी  प्रशंसा की।
थानाध्यक्ष ने बताया लोगों को न्याय दिलाना और अपराधों पर लगाम लगाना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है। कप्तान विकास कुमार के कुशल निर्देशन में हम अपने कर्तव्यों को अंजाम दे रहे हैं।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad