राजनीती

राशिद बोले : भाई को जिता दो, भारत के नक्शे में चमकेगा भोजपुर

  • कहा- हमारी पार्टी साम्प्रदायिकवादी नहीं, विकासवादी है
  • भाई अरशद जमाल सिद्दीकी के लिए किया जनसम्पर्क

मोहम्मदाबाद, यूपी की आवाज।
कमालगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख, भोजपुर सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी के भाई राशिद जमाल सिद्दीकी ने गुरुवार को कहा भाई को विधानसभा पहुंंचा दो, मेरा वायदा है भारत के नक्शे पर चमकेगा भोजपुर। उन्होंने कहा हमारी पार्टी साम्प्रदायिकवादी नहीं, विकासवादी है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गाँवोंं का दौरा किया। दुलारे लाल हों या फिर मंसूरी भाई सभी से स्नेह से मिले और भाई के लिए वोट और सपोर्ट मांगा। रफ्फन के घर गए और तुलाराम को गले लगाया। राशिद जमाल ने कहा हम दो भाई आप सबके बीच राम-लक्ष्मण के समान बड़े हुए हैं। मैंने ब्लाक प्रमुख कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व विकास कार्य कराए। उन्होंंने कहा आप सबने देखा पंचायत चुनाव में भाजपा ने कितनी बेईमानी की, लोकतंत्र को ताक पर रख दिया। राशिद ने कहा आप सबके बीच एक बेटा अपने भाई के लिए वोट मांगने आया है। राशिद को लोगों ने जीत का आश्वासन दिया और कहा वे सब समाजवादी पार्टी के साथ हैं।

समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनदीप यादव ने भी कई नुक्कड़ सभाओंं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा भाजपा झूठों की पार्टी है। झूठ ही इनका धर्म है इसलिए भाजपा के झांसे में मत आना। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच वर्षोंे में कुछ नहीं किया। सिर्फ धोखा दिया है। अब जनता इनको सबक सिखाएगी।

इस दौरान सपा जिला प्रवक्ता इलियास मंसूरी जी, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा शिवम यादव, आशुतोष दीक्षित, अतुल यादव, राम मोहन जोशी और युवजन सभा के पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग स्थानों पर वोट मांगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad

देश-दुनियाँ