उत्तर प्रदेश राजनीती

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के खिलाफ मुखर सपाई,अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

  •  अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में उबाल
यूपी की आवाज

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अमर्यादित विवादित टिप्पणी करने वाले सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और महंत राजूदास कार्यकर्ताओं के निशाने पर हैं। इस मामले में गुरूवार को पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) अशोक यादव से मिला। पार्टी के नेताओं ने ओम प्रकाश राजभर और महंत राजूदास पर दंडात्मक कार्रवाही करने की मांग कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भी सौंपा।

पार्टी के पूर्व वाराणसी महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए आए दिन विवादास्पद बयानबाजी करते रहते हैं। पिछले दिनों एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार में ओपी राजभर के जातिसूचक अभद्र टिप्पणी से यादव समाज के साथ ब्राह्मण समाज में भी नाराजगी है। जातिसूचक अमर्यादित भाषा से सपा कार्यकर्ता मर्माहत है। अब सपा कार्यकर्ता भी चुप नहीं बैठने वाले। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आरएसएस के इशारे पर महंत राजूदास ने भी हमारे अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी की है।

कार्यकर्ताओं ने चेताया कि महंत राजूदास एवं ओमप्रकाश राजभर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के समक्ष उपस्थित होकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। ऐसा न करने पर सपाई जनांदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रतिनिधि मंडल में कैन्ट विधानसभा की पूर्व पार्टी उम्मीदवार पूजा यादव, लालू यादव, पूर्व प्रदेश सचिव राजू यादव, आनंद प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ नेता चुनमुन सिंह आदि मौजूद रहे।

Ad