उत्तर प्रदेश राजनीती

पारदर्शिता के साथ हो रहा देश और प्रदेश का विकास : भूपेंद्र चौधरी

यूपी की आवाज

कानपुर देहात। पंडित दीनदयाल की जयंती के अवसर पर सोमवार को अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की माता स्वर्गीय कनक रानी की सप्तम पुण्यतिथि का आयोजन कंचौसी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राज्य मंत्री असीम अरुण ने मिलकर वहां मौजद जनता को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सांसद देवेंद्र सिंह भोले द्वारा उनकी माता स्वर्गीय कनक रानी के सप्तम निर्माण दिवस पर भव्य कार्यक्रम देखकर हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। हम अपने माता-पिता का कैसे सम्मान करें, जब हम अपने माता-पिता का सम्मान करेंगे तो निश्चित ही हम प्रगति के रास्ते पर बढ़ेंगे। इतनी भारी संख्या में प्रत्येक बूथ से आए वृद्ध को देखकर हम अभिभूत हैं। हम उनको नमन एवं वंदन करते हैं।

चौधरी ने कहा भाजपा पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है जिसका मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति का विकास करना है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार जब-जब प्रदेश एवं देश में आई देश प्रदेश के हालात बिगड़े। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचा। भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बने। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में अपराधियों की कब्र खुद रही है।

भू-माफिया भूमिगत हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ पेयजल योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना जैसी दर्जनों योजनाएं हैं जो उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा रही हैं। जनता भरपूर आशीर्वाद दे रही हैं। आगे आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश को शत प्रतिशत जीतने जा रही है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेताओं का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है। जबकि अन्य पार्टियों का उद्देश्य अपने कुनबे को मजबूत करना है। कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकार जब-जब आयी देश व प्रदेश को लूटकर जमकर भ्रष्टाचार किया। मोदी योगी की सरकार पारदर्शिता के साथ जनता की सेवा कर रही है।

इससे पहले सांसद की माता की मूर्ति पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद राम शंकर कठेरिया, विधायक पूनम संखवार ने पुष्प अर्पित किये। स्वर्गीय माता की सप्तम निर्माण दिवस पर 11 हजार से अधिक वृद्धों का सम्मान अंग वस्त्र प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पहनाया गया। अपने संबोधन में सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा पंडित दीनदयाल दयाल जयंती के अवसर पर हमारी माता का सत्यम निर्माण दिवस भी है। वृद्धों के सम्मान के लिए हम यह कार्यक्रम कर रहे हैं। इसमें 11 हजार से अधिक वृद्ध का सम्मान अंग वस्त्र पहनकर कर रहे हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad