देश-दुनियाँ

अखिलेश के गढ़ कन्नौज में समाजवादी पार्टी को लग सकता है बड़ा झटका

  • पिछड़ा वर्ग के बड़े सपा नेता भाजपा के सम्पर्क में

लखनऊ, यूपी की आवाज संवाददाता।
समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में सपा को बड़ा झटका लग सकता है। यहाँ के एक पिछड़े वर्ग के कद्दावर नेता के तार इन दिनों भाजपा से जुड़े हुए हैं।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गढ़ कन्नौज पर इन दिनों भारतीय जनता पार्टी की नजर है। पिछले विधानसभा चुनाव में केवल कन्नौज सदर सीट पर ही समाजवादी परचम फहरा था। इस बार वीआरएस प्राप्त आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को भाजपा ने चुनाव मैदान मेें उतारा है। समाजवादी पार्टी का मुख्य वोटबैंक मुसलमान और पिछड़ा वर्ग है। और अब पिछड़ा वर्ग वोट बैंक ही खतरे में नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रजापति समाज के एक बड़े नेता, जो पार्टी की मेन बॉडी में पदाधिकारी भी हैं, खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में है। पता चला है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ङ्क्षसह से उनकी फोन पर बात भी हो चुकी है। जब सपा के नेता से बात की तो उन्होंने कहा मैंने समाजवादी पार्टी के लिए दिल-ओ-जान से काम किया। अखिलेश यादव को अपना महबूब नेता माना, लेकिन मेरे हाथ केवल उपेक्षा ही लगी। उन्होंने कहा मैं सम्मान का भूखा हूँ और सम्मान के लिए कहीं भी जा सकता हूँ। समाजवादी पार्टी अब बड़ी पार्टी हो गयी है, उसे शायद अब हमारी जरूरत नहीं है।

 

Tags
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad