राजनीती

देशी शराब के 336 क्वार्टर सहित युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, यूपी की आवाज।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस व एसओजी टीम ने छापा मारकर देशी शराब के क्वार्टर सहित दबोच लिया। इस दौरान आरोपी के पास से 336 देशी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा उप निरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद व एसओजी टीम प्रभारी बलराज भाटी ने संयुक्त के साथ मुखबिर की सूचना पर नौलक्खा नाले के किनारे थाना मऊदरवाजा में दविश देकर विनोद पुत्र वीरभान यादव निवासी बंगशपुरा कोहना कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से देशी शराब के 336 क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद । अज्ञात वाहन चालक द्वारा वाहन को लापरवाही से चलाकर स्कूटी सवार बालिका को टक्कर मार घायल कर दिया था। जिस पर पीडि़ता ने पुत्री को घायल करने के संबंध में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। आज पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad

देश-दुनियाँ