उत्तर प्रदेश मेरा शहर

10 साल बाद रविवार को पृथ्वी के सबसे नजदीक आएगा शनि ग्रह

यूपी की आवाज

कानपुर। इस साल अगस्त माह में कई खगोलीय घटनाएं सामने आईं और एक बार फिर रविवार को खगोलीय घटना होगी। यह खगोलीय घटना पृथ्वी और शनि ग्रह के बीच होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 अगस्त को 10 साल बाद शनि ग्रह पृथ्वी के सबसे पास रहेगा और आसमान में शनि ग्रह का छल्ला नजर आएगा।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि अगस्त 2023 खगोलीय घटनाओं के लिए खासा महत्वपूर्ण महीना माना जा रहा है। इस महीने में एक और महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें सूर्यास्त के बाद पूरी रात लोग शनि ग्रह और उसके छल्ले को देख सकेंगे। यह घटना 27 अगस्त को होगी और 10 साल बाद हो रही इस खगोलीय घटना की बड़ी बात यह है कि इस छल्ले के साथ-साथ शनि के अन्य उपग्रहों को भी लोग देख सकेंगे। इस समय शनि ग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा और एक चमकीले तारे की तरह यानी छल्ले की भांति दिखाई देगा। इस ग्रह को सामान्य आंखों से भी देखा जा सकेगा, हालांकि यह चमकीले तारे जैसा ही दिखाई देगा। अगर इसे टेलिस्कोप से देखा जाता है तो इस ग्रह को साफ-साफ देखा जा सकेगा और इसकी तस्वीर भी निकाली जा सकेगी। इस दौरान हल्के पीलेपन के साथ यह ग्रह बहुत ही सुंदर लग रहा होगा। यह घटना रात भर रहेगी और सूर्योदय से पहले तक इसे देख सकेंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad