देश-दुनियाँ

पुणे के गणपति पंडाल में लगी आग, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और बावनकुले को सुरक्षित बाहर निकाला गया

यूपी की आवाज

मुंबई। पुणे जिले में स्थित लोकमान्य गणेशोत्सव मंडल के पंडाल में मंगलवार को अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद फायरब्रिगेड के जवानों ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायरब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया और घटनास्थल पर कुलिंग का काम जारी है।

जानकारी के अनुसार पुणे में आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान उक्त गणेश मंडल में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और यहां फंसे जेपी नड्डा तथा बावनकुले सहित अन्य नागरिकों को बाहर निकाला। इसके बाद फायरब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया।

Ad