उत्तर प्रदेश

RSS ने शुरू किया विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान | लखनऊ में 15 हजार कार्यकर्ता सक्रिय, 40 लाख घरों से सम्पर्क

संघ ने शुरू किया विश्व का सबसे बड़ा ‘गृह सम्पर्क अभियान’

लखनऊ | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने देशभर में अब तक का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है, जिसके तहत संघ के कार्यकर्ता घर–घर जाकर भारत माता का चित्र और संघ का साहित्य भेंट कर रहे हैं। इस अभियान को विश्व का सबसे बड़ा ‘गृह सम्पर्क कार्यक्रम’ माना जा रहा है। अवध प्रांत में संघ ने 40 लाख घरों से सम्पर्क का लक्ष्य तय किया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 20 हजार टोलियों के माध्यम से करीब 80 हजार कार्यकर्ता एक महीने तक लगातार घर–घर जाकर सम्पर्क करेंगे।

पद्मश्री मालिनी अवस्थी और विद्या बिन्दू सिंह से विशेष मुलाकात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन, प्रांत सम्पर्क प्रमुख डा. हरनाम सिंह तथा सम्पर्क विभाग की टीम ने लखनऊ स्थित आवास पर पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी, पद्मश्री साहित्यकार विद्या बिन्दू सिंह

से मुलाकात कर उन्हें संघ का साहित्य भेंट किया और अभियान के उद्देश्य साझा किए।

लखनऊ में 15 हजार कार्यकर्ता सक्रिय

लखनऊ विभाग के विभाग कार्यवाह अमितेश सिंह के अनुसार- लखनऊ विभाग में 49 नगर, 413 बस्ती, 1652 उपबस्ती शामिल हैं। प्रत्येक बस्ती व उपबस्ती के लिए 5 कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है। कुल 4,956 टोलियों में 14,868 कार्यकर्ता केवल लखनऊ में ही सक्रिय रूप से घर–घर सम्पर्क कर रहे हैं।

21 दिसंबर तक चलेगा अभियान

अभियान 21 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसके अतिरिक्त- प्रबुद्धजन सम्पर्क टोली, सोसाइटी व बहुमंजिला इमारतों के लिए अलग टोली, मठ–मंदिर और गुरुद्वारों के लिए विशेष टोली भी बनाई गई हैं, जो प्रमुख नागरिकों, धार्मिक स्थलों और समाज के प्रभावशाली वर्ग से विशेष सम्पर्क स्थापित कर रही हैं।

अभियान का उद्देश्य

संघ का यह विशेष गृह सम्पर्क अभियान समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर राष्ट्रभावना को मजबूत करना, सांस्कृतिक चेतना का प्रसार, संगठन और समाज के बीच संवाद बढ़ाना, भारत माता के प्रति सम्मान और भारतीय विचार की प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करना

जैसे उद्देश्यों को लेकर चलाया जा रहा है।

                              विज्ञापन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad

देश-दुनियाँ