उत्तर प्रदेश • मेरा शहर

उत्तरी बाईपास पर कट को लेकर 29 दिन से धरना दे रहे किसानों को मनाने पहुंचे एडीएम प्रशासन ,नहीं बनी बात

  • किसानों ने 5 दिन का अल्टीमेटम दिया

यूपी की आवाज

आगरा। आगरा उत्तरी बाईपास पर अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर बिगत पिछले 29 दिन से आंदोलन कर रहे बलदेव के किसानों को मनाने पहुंचे, इस दौरान उनके साथ एसडीएम महावन नीलम श्रीवास्तव भी रहीं। लेकिन एक घंटे चली किसानों के साथ एडीएम प्रशासन की धरने को खत्म करने पर कोई सहमति नहीं बन पायी। उन्होंने अपनी ओर से किसानों की मांगों को शासन के संज्ञान में लाने का भरोसा भी दिलाया,लेकिन किसान लिखित प्रपत्र दिखाने पर अड़ गए। कहा कि कोरी बातों आश्वासनों से ग्रामीण बहलने बाले नहीं हैं।


इस दौरान नगला गुखरौली के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बीरेंद्र सिंह टीटी ने प्रशासनिक अफसरों के समक्ष आगरा उत्तरी बाईपास पर कट बनवाने एवं बरसों से उखड़े पड़े बलदेव कैलाश मार्ग को दुरुस्त करने की मांग रखी। वही भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र परिहार ने कहा कि नगला गुखरोली सरायसालवान, नेरा ग्राम पंचायत के लोग पिछले एक महीने से खुले आसमान के नीचे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है । लेकिन शासन प्रशासन है कि किसानों की सुनने को तैयार नहीं। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी,तब तक किसानों का आंदोलन को खत्म नहीं होगा। जिला प्रशासन व एनएचआई दोनों मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाए।
वहीं रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कहा कि प्रदेश की सरकार गूंगी बहरी हो चुकी है, किसानों को देने के लिए योगी जी की सरकार के पास कुछ भी नहीं है। सरकार को जगाने के लिए किसानों को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा। इस अवसर पर ईशान चौधरी, लोकेश चौधरी,कोमल सिंह, देवेंद्र सरपंच,हरेश ,छेदालाल,रतन सिंह अकोस, योगेश कुमार अस्थाना , ओंकार सिह ब्रह्मजीत , धर्मवीर सिंह ,ओमप्रकाश, मेंबर सिंह आगरा मंडल प्रमुख महासचिव जगदीश परिहार प्रचार मंत्री आगरा मंडल,गिर्राज सिंह परिहार,विजेंद्र नंवरदार, नरेंद्र डीलर,करुआ प्रधान,रंजीत सिंह,राजू प्रधान ,महेंद्र पंडित नेरा, रामवीर सिंह तहसील अध्यक्ष महावन रामगोपाल तोमर शेखर मोहन सिंह ,उदयवीर सिंह, रामकुमार,विजय सिंह सहित किसान सरदारी मौजूद रही।

Ad

देश-दुनियाँ