उत्तर प्रदेश

नेशनल वॉटर अवॉर्ड 2025: मिर्जापुर देश में नंबर-1, डीएम पवन गंगवार को राष्टपति ने किया सम्मानित

मिर्जापुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को किया सम्मानित, छठवें नेशनल वॉटर अवॉर्ड में मिर्जापुर देश में बना नंबर-1

मिर्जापुर जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। छठवें नेशनल वॉटर अवॉर्ड  में ‘जल संरक्षण जनभागीदारी’ श्रेणी में मिर्जापुर देशभर में प्रथम स्थान पर चुना गया है। यह उपलब्धि मिर्जापुर प्रशासन, ग्रामीण समुदाय और जल संरक्षण से जुड़े स्वयंसेवी संगठनों की संयुक्त मेहनत का परिणाम है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को नेशनल वॉटर अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ मिर्जापुर पूरे देश में जल प्रबंधन का मॉडल जिला बनकर उभरा है।

जल संरक्षण में मिर्जापुर क्यों बना नंबर–1

जिले को पुरस्कार दिलाने वाले प्रमुख प्रयास-

  • जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य, घर-घर पाइप जल आपूर्ति, शुद्ध पेयजल उपलब्धता और तकनीकी पारदर्शिता से मिर्जापुर राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिलों में रहा।
  • अटल भूजल योजना में नवाचार, भूजल रिचार्ज, तालाबों का पुनरुद्धार, चेकडैम निर्माण और जल सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन ने जिले को नई दिशा दी।
  • जनभागीदारी मॉडल बना मिसाल, ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों को शामिल करके जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाया गया।

पूर्व डीएम व वर्तमान CDO भी हुए सम्मानित

जिले को उत्कृष्ट स्थान दिलाने में योगदान के लिए-

  • पूर्व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन

  • मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार

को भी सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारियों के प्रयासों ने जिले में जल संरक्षण की आधारशिला मजबूत की।

मिर्जापुर प्रशासन की ऐतिहासिक उपलब्धि

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सम्मान मिलने पर कहा-  “यह पुरस्कार मिर्जापुर के हर उस नागरिक का है जिसने जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझा। जनभागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

मिर्जापुर का यह राष्ट्रीय सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। बढ़ते जल संकट के दौर में मिर्जापुर का मॉडल देश के लिए प्रेरणा है।

      विज्ञापन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad

देश-दुनियाँ