उत्तर प्रदेश • राजनीती

देश को महाशक्ति के रूप में देखना हर भारतीय की भावना : योगी आदित्यनाथ

यूपी की आवाज

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 2047 में जब देश आजादी का शताब्दी महोत्सव महोत्सव मना रहा होगा तब हर राष्ट्रभक्त भारतीय के मन में भारत को समर्थ, सशक्त और दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में देखने की भावना और इच्छा होगी। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अपनी माटी को नमन और वीरों का वंदन करने की है।

मुख्यमंत्री योगी ने यह बातें शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में मेरी माटी मेरा देश कार्य्रकम के दौरान कही। उन्होंने मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा महानगर इकाई के अध्यक्ष राजेश गुप्ता को गोरखनाथ मंदिर परिसर की पवित्र मिट्टी अमृत कलश में भरकर सौंपी। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी आजादी का अमृत महोत्सव पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजित किया। यह हम सबका सौभाग्य है कि आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में हम सबको नए भारत का दर्शन हो रहा है। पीएम मोदी ने नए भारत की 140 करोड़ की आबादी को आगामी 25 वर्ष की एक विस्तृत कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने का एक अवसर दिया है।

योगी ने कहा कि सशक्त, समर्थ और शक्तिशाली भारत के लिए जो कार्यक्रम दिए गए हैं, उसी की श्रृंखला में वीरों को वंदन” कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के कार्यक्रम का शुभारंभ आज गोरखपुर में महानगर इकाई की तरफ से किया जा रहा है। इसमें गोरखपुर की माटी को अमृत कलश के साथ जोड़ने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के हर नगर निकाय व हर विकासखंड से अमृतकलश एकत्र होकर लखनऊ और फिर दिल्ली के लिए जाएंगे। लखनऊ में जहां आजादी के अमृत कलश की स्थापना हुई है। उसी पवित्र स्थल पर एक अमृत कलश वाटिका स्थापित हो रही है जहां प्रदेश भर से संग्रहित कलश रखे जाएंगे। अमृत कलश वाटिका में 825 विकास खंडों समेत करीब 1500 स्थलों से एकत्रित मिट्टी भरे कलश रखे जाएंगे।

इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, भाजपा महानगर महामंत्री इंद्रमणि उपाध्याय, ओमप्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, दयानंद शर्मा, देवेंद्र नाथ पांडेय,मंत्री अजय श्रीवास्तव, अवधेश अग्रहरि, पार्षद पवन त्रिपाठी, रणंजय सिंह जुगनू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह मुन्ना, सत सुकृत, सचिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Ad

देश-दुनियाँ