राजनीती

यह चुनाव माफियाओं के खिलाफ : संदीप कुर्मी

  • अपना दल के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुर्मी ने डॉ.सुरभि की जीत का मार्ग किया प्रशस्त

फर्रुखाबाद, यूपी की आवाज
अपना दल के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुर्मी ने अपनी टीम के साथ कायमगंज सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) तथा भाजपा गठबंधन उम्मीवार डॉ.सुरभि गंगवार की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा यह चुनाव माफियाओं के खिलाफ है।


संदीप कुर्मी ने कहा कि यह चुनाव विधायक और मंत्री बनाने का चुनाव नहीं है बल्कि यूपी का भविष्य बनाने का चुनाव है। चुनाव में एक तरफ जात-पात की राजनीति करने वाले, दंगा कराने वाले और माफियाओं को संरक्षण देने वाले हैं तो दूसरी ओर विकास को प्राथमिकता देने वाले। उन्होंने कहा डॉ. सुरभि गंगवार पेशे से चिकित्सक हैं और बीमारियों का उपचार करती हैं। भ्रष्टाचार भी समाज में व्याप्त एक बीमारी है, आप विधायक बनाएंगे तो वे इसका भी इलाज करेंगी।


टीम ने रामनगर, सिकंदरपुर, हमीरपुर सहित तमाम गाँवों मेें सघन जनसम्पर्क किया। इस दौरान युवा मंच जिलाध्यक्ष अजीत पटेल, नगर अध्यक्ष पीयूष गंगवार, नगर उपाध्यक्ष अंबर गंगवार सहित तमाम लोग० मौजूद रहे।
हर जगह टीम को अपार जनसमर्थन मिला। टीम ने लोगों से 20 फरवरी को कप-प्लेट का बटन दबाने की अपील की। अनुसूचित जाति, शाक्य समाज सहित समाज के सभी लोगों का अपार जनसमर्थन मिला।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad

देश-दुनियाँ