उत्तर प्रदेश राजनीती

घोसी विधानसभा के उपचुनाव में सपा गठबंधन के बढ़त से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

यूपी की आवाज

वाराणसी। घोसी विधानसभा के उपचुनाव में शुक्रवार को 17 चक्र की मतगणना के बाद सपा गठबंधन प्रत्याशी सुधाकर सिंह के लगातार बढ़त को देख कार्यकर्ता उत्साहित हैं। मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की जमकर चुटकी ले रहे हैं।

उत्साहित कार्यकर्ताओं के साथ गठबंधन दल के नेताओं ने राष्ट्रीय समता पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह की अगुआई में ओमप्रकाश राजभर के तस्वीर पर कालिख पोत कर जश्न भी मनाया। कार्यकर्ताओं ने ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रीय समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के 40 मंत्री भी घोसी में सपा गठबंधन के प्रत्याशी को नहीं हरा सके। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह भारी अंतर से चुनाव जीतने जा रहे हैं। घोसी का जनादेश बताता है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव सर्वोत्तम नेता हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर ने जिस प्रकार का बयान उपचुनाव में दिया है, मतगणना के बाद जनता उन्हें ढूंढ रही है।

Ad