राजनीती

सदन में योगी के बाद अखिलेश लेंगे शपथ:विधानसभा में दो दिन तक सभी विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ; कल होगा स्पीकर का चुनाव

लखनऊ, यूपी की आवाज।
आज सदन में बतौर विधायक योगी आदित्यनाथ शपथ लेंगे। - Dainik Bhaskar
आज सदन में बतौर विधायक योगी आदित्यनाथ शपथ लेंगे।

विधानसभा में आज सीएम योगी बतौर विधायक शपथ लेंगे। इसके बाद बाकी सभी विधायक शपथ लेंगे। प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री सभी को शपथ दिलाएंगे। सबसे पहले योगी शपथ लेंगे, इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होगा।शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए 2 दिन तय किए गए हैं।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री योगी विधानभा में मीडिया को भी संबोधित करेंगे।

योगी आदित्यनाथ विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। (फाइल फोटो)
योगी आदित्यनाथ विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। (फाइल फोटो)

योगी के बाद शपथ लेंगे अखिलेश
विधायकों की शपथ ग्रहण का कार्यक्रम परंपरा के मुताबिक होगा।सबसे पहले नेता सदन के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को परंपरा के अनुसार शपथ दिलाई जाएगी।इसके बाद नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अखिलेश यादव शपथ लेंगे। वहीं तीसरे नंबर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शपथ लेंगे। इसके बाद मंत्रिपरिषद के वह सदस्य शपथ लेंगे जो विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं।मंत्रियों के बाद महिला विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

परंपरा के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव योगी के बाद शपथ लेंगे। इसके बाद बाकी मंत्री शपथ लेंगे।
परंपरा के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव योगी के बाद शपथ लेंगे। इसके बाद बाकी मंत्री शपथ लेंगे।

29 मार्च को होगा विधानसभा अध्‍यक्ष का चुनाव

यूपी विधानसभा के नए अध्यक्ष के लिए 29 मार्च को चुनाव होना है।प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने पत्र जारी कर बताया है कि अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को दोपहर 3 बजे विधानसभा मंडप में होगा। इसमें नवगठित विधानसभा का कोई भी सदस्य 28 मार्च दोपहर 2 बजे से पहले नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। भाजपा इस बार अपने सबसे सीनियर विधायक सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष बनाना चाहती है। बहुमत के आधार पर माना जा रहा है कि यूपी विधानसभा के नए अध्यक्ष सतीश महाना ही होंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Ad