उत्तर प्रदेश • राजनीती

अब आतंकियों के जनाजे में शामिल होने से परहेज करते हैं लोग : स्वतंत्र देव सिंह

  • जलशक्ति मंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण
यूपी की आवाज

झांसी। झांसी दौरे पर आए उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने झांसी के मऊरानीपुर में गरौठा चौराहे पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने जन सभा को सम्बोधित किया।

जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर की आतंकवादी समस्या पर कहा कि 2014 के पहले आतंकवादियों के जनाजे में लोग शामिल हुआ करते थे, बाद में लोग जनाजे में शामिल नहीं होते थे। 2019 के बाद से आतंकवादियों को मारकर जमीन में गाड़ दिया जाता है और अब उन्हें कोई देखने के लिए भी नहीं आता है। उन्होंने कहा कि अब तस्वीर बदल गई है।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जनता को जानकारी दी और भाजपा सरकार में बुंदेलखंड की दशा और दिशा बदलने की बात कही। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद 03 वर्ष तक सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन संघर्ष में बीता। वह पूरे 03 साल तक देश की विरासतों को देश के लिए समर्पित करवाने में लग रहे। यही नहीं ,मेयर शासन काल में उन्हें महिलाओं ने ही लौह पुरुष कहा था। उन्होंने कहा कि उनके स्वप्न को प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पूरा करने में जुटे हैं। बुंदेलखंड के लिए उन्होंने खजाना खोल दिया है। करीब 5000 करोड़ की लागत से 35 गांव को चमकाया जा रहा है। भविष्य में 10 साल बाद झांसी की स्थिति नोएडा से भी बेहतर हो जाएगी। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए मोदी और योगी शासनकाल में अर्जित उपलब्धियां भी गिनवाई।

इस अवसर पर उनके साथ एमएलसी रमा आरपी निरंजन,मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्या, जिलाध्यक्ष अशोक गिरी व आयुष श्रीवास आदि उपस्थित रहे।

Ad

देश-दुनियाँ